आवाम चाहती है, ऐसी सरकार
दे सके जो देश को मजबूत आधार
जिसकी योजनाए कागज़ी न हों
वो सब सच में हों साकार
जो गर मिटा न सके पर-
कम तो कर सके भ्रष्टचार
सड़क पानी बिजली की सुविधा के साथ
जो उपलब्ध करा सके बेहतर रोजगार
जो लड़ सके आतंकवाद से
दिला सके सुरक्षा का विश्वास
इनमे से आधी उम्मीदें भी जो हों पूरी
तो मान लो हो गए कुछ सपने साकार
Wednesday, April 8, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment