Friday, November 7, 2008

ये कैसी चाहत.....?

क्यों चाहते हो उसको-
जिसे तुम्हारे प्यार से सरोकार नहीं
क्यों देखते हो ख़्वाब ऐसे-
जो हो न सकेंगे साकार कभी,

ऐसा करने से आखिर क्या होगा-
बस दर्द ही तुम्हे हासिल होगा
जिसके हर ग़म को अपना मानते हो तुम-
क्या वो कभी तुम्हारी खुशियों में भी शामिल होगा?

क्यों जान कर भी अंजान बनते हो तुम?
जिसकी मंजिल ही नहीं,वही राह क्यों चुनते हो तुम?
जबकि खुशियों के फूल मिल सकते हैं तुम्हें-
फिर भी क्यों ग़म के काँटे चुनते हो तुम?

ग़र करनी है,ज़िन्दगी की मुश्किलें आसान-
तो भूल जाओ उसे
और ज़िन्दगी में जो जैसे मिले-
वैसे ही अपना लो उसे,

क्यूकि जिनके दिल ही नहीं-
उनपे प्यार का क्या होगा असर?
पत्थरों की इस दुनिया में-
जज्बातों की होती नहीं कदर
और तभी तो ख़वाब हकीकत से टकरा कर-
अक्सर जाते हैं बिखर ...............

Tuesday, October 28, 2008

प्रकृति बचेगी देश बचेगा……..


प्रकृति बचेगी देश बचेगा
प्रकृति सजेगी देश सजेगा
जब हरित धरा होगी हर्षित
जन-जन का ह्रदय मृदुल हर्षेगा,
तो हो जाओ सजग-
मिल करो प्रयास
हो जाये न प्रकृति का विनाश,
अब कदम बढाओ कुछ करो विचार
रोक लो प्रदूषण का प्रहार-
होता रहा जो प्रकृति-संहार,
तो कैसे बचेगा ये संसार?
तो कैसे बचेगा ये संसार?

Thursday, October 23, 2008

ashk.......


ye hai ashk ki kahani
ise samjho na sirf pani
kabhi khushiyon ki chamak hai
kabhi gum ki hai nishani
nazro me rahguzar inki
dil se judi rawaani
hain ye jhilmilate moti
hain ye dard ki zabaani
ye hai ashk ki kahani
ise samjho na sirf pani

"TAJ MAHAL".........


tajmahal mohhabbatki dilkash nishani hai
tajmahal mohhabbat ki haseen kahani hai
anjaam hai ye ek diwane ki hasrat ka
gawah hai ye do dilo ki chahat ka
tajmahal mohhabbat ki machalti rawani hai
tajmahal mohhabbat ki haseen kahani hai
tohfa hai ye pyaar ko pyaar ka
chaman hai ye pyaar bhari bahar ka
tajmahal mohhabbat ki mitthi zabaani hai
tajmahal mohhabbat ki haseen kahani hai.

kabhi to..........

kabhi to pal bhar me hi ek rishta ban jata hai
or kabhi ek umar bhi kam pad jati hai
kabhi to sath rahta hai janmo ka
or kabhi pal me hi rahein mud jati hain
kabhi to sitaare mil pate hi nahi
or kabhi pal me hi takdeerein jud jati hain
kabhi to mela laga rahta hai khushiyon ka
or kabhi pal me hi gum ki parchai pad jati hai............

Aasaan Aur Mushkil.......

rooth jaana hai aasaan
par manana hai mushkil
vaada karna hai aasaan
par nibhana hai mushkil
safar shuru karna hai aasaan
par manzil pana hai mushkil
lat buri lagna hai aasaan
par usko chod pana hai mushkil
ghar todna hai aasaan
par usko basaana hai mushkil
rulaa dena hai aasaan
par hansaana hai mushkil....

Tuesday, October 7, 2008

आतंकवाद से क्या हासिल?


यहाँ वहां बम फूट रहे
हो रहा रुदन-चीत्कार
आतंकवाद के दानव ने
मचा रखा है ,हाहाकार
कितनों की उजड़ गयी गोद
मिट गया कितनी मांगों का सिन्दूर
और जाने कितने ही हो गए
ममता की छांव से दूर,
यूँ निर्दोषों का रक्त बहा कर
आतंकवाद का विष फैला कर
यूँ लाशों के ढेर लगा कर
मानवता के ये हत्यारे-
आखिर क्या पा जाते हैं?
मात्र हठधर्म संतुष्टि हेतु-
वह क्यूँ इतना गिर जाते हैं?
वह क्यूँ इतना गिर जाते हैं?

Wednesday, March 12, 2008

LOVE.......


love does not want any reason
it can be happen in any season

love is a beautiful emotion
it is the happiness's ocean

it is a gift of god for everyone
love gives pleasure to anyone

love is cool as moon
love is bright as sun

love is not matter of fun
true love in this world-
can not be get by everyone......

क्यूंकि तुम लड़की हो!


अपमान का घूंट तुम्हे ही पीना होगा
छेड़खानी को भी चुपचाप तुम्हे सहना होगा
फ़ब्तियों को सुनकर भी चुप तुम्हे रहना होगा
क्यूंकि प्रतिकार का परिणाम बुरा
तुम्हे ही भुगतना होगा,
क्यूंकि तुम लड़की हो, इसलिए-
तुम्हे तों यह सब सहना ही होगा
पर क्यों?
क्या लडकियां इंसान नही?
क्या उनका आत्म- सम्मान नही?
क्या उनके कोई अरमान नही?
क्या उन्हें सम्मान से जीने का -
कोई अधिकार नही?
और अगर ऐसा नही है तों-
फिर क्यों हैं यह बंदिशें -मजबूरियां
हम लड़कियों के साथ?
क्यों कोई नही रोकता उनके हाथ
जो करते हैं, ऐसा व्यवहार लड़कियों के साथ l