Tuesday, October 28, 2008

प्रकृति बचेगी देश बचेगा……..


प्रकृति बचेगी देश बचेगा
प्रकृति सजेगी देश सजेगा
जब हरित धरा होगी हर्षित
जन-जन का ह्रदय मृदुल हर्षेगा,
तो हो जाओ सजग-
मिल करो प्रयास
हो जाये न प्रकृति का विनाश,
अब कदम बढाओ कुछ करो विचार
रोक लो प्रदूषण का प्रहार-
होता रहा जो प्रकृति-संहार,
तो कैसे बचेगा ये संसार?
तो कैसे बचेगा ये संसार?

No comments:

Post a Comment